फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा छपरा में आयोजित 9वां राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम सह राष्ट्रीय प्रेरणा दूत सम्मान समारोह में देश भर के 25 राज्यों से चयनित 30 युवाओं को शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान जैसे सामाजिक क्षेत्रों में असाधारण कार्यों व योगदान को देखते हुए चाँदी के मेडल एवं प्रमाण पत्र के साथ राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि आनंद अंकित दरभंगा जिले के भरवाड़ा गाँव निवासी केदार नारायण लाल तथा रेणु देवी के पुत्र हैं।इन्हें यह सम्मान बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम,बिहार राज्य मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,आईएएस रितेश कुमार,रामकृष्ण मिशन छपरा के स्वामी अतिदेवानंद महाराज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना,नेहरू युवा केन्द्र,रेड क्रॉस तथा कई सामाजिक संगठनों को माध्यम से शिक्षा,रक्तदान,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तीकरण तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों में किये गए योगदानों को देखते हुए दिया गया है। बता दें कि 32 बार रक्तदान कर चुके आनंद अंकित को इससे पहले भी जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुका है। ये इससे पहले भी दो बार भारत सरकार के गेस्ट बनकर राष्ट्रपति भवन जा चुके हैं साथ ही 2017 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के राजपथ पर परेड भी कर चुके हैं। अपने कार्यों के माध्यम से पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात कर चुके हैं। 2024-25 का राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार मिलने के बाद मिथिला विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ.आर एन चौरसिया,रेड क्रॉस,दरभंगा के सचिव मनमोहन सरावगी,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य सलाहकार उज्ज्वल कुमार, डॉ अवधेश यादव, कुमार आदर्श,अविनाश कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
खैरा गांव पहुचे समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिए आश्वासन, मृतक के पुत्र ने कहा- समाज कल्याण मंत्री सर दोषी को आजीवन कारावास हो तभी हमलोग शांति से जी सकेंगे
जीविका कौशल रथ को डीपीएम डॉ॰ ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ,युवाओं को हुनरमंद बनाने की कोशिश।