बिरौल में देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस शांति पूर्वक संपन्न हुआ। एसडीओ,एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
बिरौल में देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस शांति पूर्वक संपन्न हुआ। एसडीओ,एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
बिरौल में देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस शांति पूर्वक संपन्न हुआ। एसडीओ,एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती पूजा समिति द्वारा निकाले गए विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ देवी सरस्वती की प्रतिमा को विभिन्न तालाबों में विसर्जित किया।इस जुलूस में पुरुषों के साथ महिला भी अधिक संख्या में शामिल हुई। और देवी सरस्वती की प्रतिमा को फूलों और मालाओं से सजाया और उनकी आरती की। जुलूस के दौरान लोगों ने देवी सरस्वती की महिमा का गुणगान किया और उनके आशीर्वाद की कामना की। वहीं दुसरी ओर विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रूट चार्ट का उलंघन किये जाने से प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि बगैर सूचना व अनुमति के रूट चार्ट अचानक बदल दिए जाने से एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने वैसे पूजा समिति को चिन्हित करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है। मालूम हो कि बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में एक दिन पूर्व मंगलवार को देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम कर रखा था, एसडीओ और एसडीपीओ संवेदनशील जगहों पर स्वंय मौजूद रहे कर जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने में सफल रहे। मौके पर पुर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, चौधरी सहनी, सुनील झा,विष्णु सहनी, नगर पंचायत बिरौल के उप मुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह,मुखिया मो.काशीफ, मो.फिरोज के अलावा बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ आदित्य शंकर सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।