जिले मे कड़ी सुरक्षा के बीच माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया ,खबर लिखे जानें तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं।
दरभंगा के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे मूर्ती विसर्जन किया गया ,वहीं कई जगहों पर अब भी मूर्ती का विसर्जन बांकी हैं।
कुशेश्वरस्थान संवाददाता के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा की विसर्जन किया गया। बाजार के हॉस्पिटल रोड,सम्राट चौक रामपुर राउत,के आलावे भरडीहा,केवट गामा के अलावे आस पास के गांवों के दर्जनों स्थानों पर स्थापित की गई माँ सरस्वती प्रतिमा की गाजे बाजे व डीजे के धुन पर युवाओ की टोली थिरकते हुए शिवमंदिर की परिक्रमा करते हुए विसजर्न किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान माँ शारदे की प्रतिमा को लेकर बाबा भोलेनाथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए बाजार के चारो ओर परिक्रमा किया। वही युवको ने सरस्वती माँ की प्रतिमा ट्रेक्टर पर लेकर गाजे बाजे के साथ विद्यावाहिनी की नारे देते हुए झूमते रहे,इस दौरान विद्या देने वाली माँ की,सरस्वती माँ की जयकारे के साथ महिलाए ने भी विदाई समगम गीत गाते व लोकगीत तथा झूमर गाते हुए जुलूश में शामिल थे। प्रतिमा को लेकर बाजार के पीएचसी रोड़ होते थाना,पुरानी दुर्गा मंदिर होते हुए परिक्रमा किया। इसके बाद जुलूश के साथ मध्यविद्यालय बालक स्थित तालाब में प्रतिमा को विसर्जन किया गया।विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह के साथ- साथ विवाद उत्पन्न नही हो, इसको देखते हुए प्रशाशनिक स्तर से पूरी तरह जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही पुरानी दुर्गा मंदिर के अलावे जगह-जगह कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए थे। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही युवाओ की टोली होली की गीत गाते हुए लौट गए।
बिरौल संवाददाता के अनुसार पूरे बाजार समेत ग्रामीण इलाकों मे पुलिस की तैनाती की गई थी।बिरौल के एसडीओ और डीएसपी भी पूरे दिन भर इलाकों से जानकारी लेते रहें।शान्तिपूर्ण तरीके से मूर्ती का विसर्जन स्थानीय लोग कर रहें हैं।
सिंहवाड़ा संवाददाता के अनुसार सिमरी ,जाले ,सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र मे मूर्ती का विसर्जन शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न हुआ।
बेनीपुर संवाददाता के अनुसार बेनीपुर और बहेड़ी थाना क्षेत्रों मे पुलिस की मुस्तैदी से सरस्वती पूजा का विसर्जन शांति पूर्ण माहोल मे गांजे बाजों के साथ संपन्न हुआ।
सरकारी सेवक का सेवानिवृत व स्थानांतरण अनवरत प्रक्रिया-बीडीओ
बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ गोपाल पासवान, और प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उदघाटन।