बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ गोपाल पासवान, और प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उदघाटन।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान उच्च विद्यालय मैदान में पहला उदघाटन लीग मैच भालुका बनाम मोरबारा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भालुका ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंघिया मोरबारा ने 19.4 ओवर में 247 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई और भालुका को 248 रन का लक्ष्य दिया। मोरबारा के साहिद खान ने 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गया। जबकि भालुका के नीतीश ने 23 रन देकर पांच विकेट झटके जबाब में भालुका ने 17ओवर में 178 रन पर ही सिमट गई।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोरबारा टीम के रहमत को दिया गया जिसने अपने टीम के लिए 47 रन बनाया और पांच रन देकर 2 विकेट अपने टीम के लिए लिया
इससे पूर्व पूरे खेल मैदान को दुल्हन की तरह बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक के द्वारा सजाया गया था। और जमकर आतिश बाजी की गई।
