सरकारी सेवक का सेवानिवृत व स्थानांतरण अनवरत प्रक्रिया-बीडीओ

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्र समेत छह प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र सिमरी के सभागार में किया गया।शिक्षकों की ओर से पाग चादर से सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र पंडित व पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद ने कहा सरकारी सेवक का सेवानिवृत व स्थानांतरण होना एक अनवरत प्रक्रिया है।प्रशासनिक सहयोगी के रूप में बीईओ अशोक बाबू ने जो मार्गदर्शन दिया वह स्मरणीय रहेगा। कुशल कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के दीर्घायु की कामना करता हुं। प्रधानाध्यापक डाॅ अशोक कुमार ,शिक्षक ईरशाद इलाही व विनय कुमार के संचालन में आयोजित समारोह में अवकाश प्राप्त बीईओ अशोक कुमार मिश्र ने अपने कार्यकाल की चर्चा कर कहा कि सभी शिक्षकों ने अपने दायित्व का निर्वहन कर जो सम्मान मुझे दिया वह जीवन भर स्मरण रखूंगा। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों में डाॅ वीरेंद्र चतुर्वेदी,किरण पांडे, दिग्विजय नारायण, वीरेंद्र पांडेय रविंद्र महतो,व शोभा कुमारी सहित बीईओ को अंगवस्त्र एवं उपहार से सम्मानित कर सरकारी सेवा से विदाई दी। वक्ताओं में एचएम व शिक्षकों अनिल पाठक विनय कुमार, डाॅ शिवशंकर प्रभात,गुंजन कुमारी, विमला कुमारी,शहजानंद,चन्द्रभूषण गुप्ता,संजय कुमार, सुजीत कुमार राय,नरेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार,दिनेश कुमार, रेखा भारती,कमल नयन,कहा कि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने कार्यकाल का जो अनुभव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रुप में अशोक बाबू ने दिया वह अनुकरणीय है।प्रारंभिक से माध्यमिक स्तर तक स्कूल की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर सुनिश्चित करना कर्तव्यनिष्ठ प्रतिभा के साथ कुशल अनुशासन को रेखांकित करता है। शिक्षक व शिक्षेक्तर कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता से हमेशा कार्य किया। मौके पर शिक्षक चन्द्रवीर यादव, निखिल प्रणय कुमार,हरिशंकर राय, चन्देशवर महतो,मोहम्मद गुलाब,बच्चन पंडित सहित कई शिक्षक मौजूद थे।कार्यालय सहायक अभिषेक कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।