दफ्तर में शराब पार्टी! फॉरेस्ट ऑफिसर और सिपाही ने छलकाया जाम; जांच के आदेश इधर दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने का बाद से हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद डीएफओ तेजस जायसवाल ने इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई है ।

 

दफ्तर में शराब पार्टी! फॉरेस्ट ऑफिसर और सिपाही ने छलकाया जाम; जांच के आदेश बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन यहां आश्रयणी पक्षी स्थल के सिपाहियों और फॉरेस्टर के शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि जमकर वहां जाम छलकाया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह वीडियो झाझा प्रखंड के नागि नकटी डैम के पास स्थित आश्रयणी पक्षी स्थल पर तैनात कर्मचारियों का है। कहा जा रहा है कि वीडियो में फॉरेस्टर अनिल कुमार और सिपाही शिव शंकर तथा कुछ अन्य जवान दफ्तर में ही बैठ कर शराब पार्टी कर रहे हैं।

 

 

इधर दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने का बाद से हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद डीएफओ तेजस जायसवाल ने इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई है। आपको बता दें कि जमुई में ही एक स्कूल के हेडमास्टर का वीडियो भी वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दौरान हेडमास्टर ने शराब के नशे में खूब डांस भी किया है।