कलश शोभायात्रा के साथ क्षेत्र में सरस्वती पूजा का हुआ शुभारंभ, देवी सरस्वती के दर्शन करने पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड उमर पड़ी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
कलश शोभायात्राओं के साथ क्षेत्र में सरस्वती पूजा का शुभारंभ हुआ। यह पूजा ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने घरों और पंडालों में देवी सरस्वती की पूजा की और उनसे ज्ञान, बुद्धि और कला की प्राप्ति की कामना की। इस पूजा के दौरान लोगों ने विशेष पूजा विधि और मंत्रों का पाठ किया। उन्होंने देवी सरस्वती को पीले फूल,अक्षत और मिठाइयां अर्पित कीं तथा उनकी आरती करने के बाद देवी सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुमंडल के सुपौल बाजार हाट गाछी, मंदिर घाट,कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल,नगर पंचायत बिरौल, डुमरी,उछटी, भंथा,पोखराम,सहसराम,पड़री, बंगराहटा, कहुआ, नेउरी, सहित दर्जनों गांवों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है। देवी सरस्वती के दर्शन करने पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच पूजा समिति द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। वहीं एसडीओ उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ आदित्य शंकर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी भ्रमण कर पूजा पंडालों का जायजा लिया।
