अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।
दस्तक7मिडिया अलीनगर।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ एवं भाजपा दरभंगा दक्षिणी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने सोमवार को सरस्वती पूजा के पंडालों का दौरा किया। देवी सरस्वती के दर्शन कर दोनों नेताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। संजय सिंह पप्पू सिंह कैथवार स्थित राजकुमार मेमोरियल एकेडमी परिसर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया वही मंच को संबोधन करते हुए बच्चों का मनोवल बढ़ाया उसके बाद अंटौर,धमुआरा, नदियामी, पोखरभिंडा समेत कई गांवों के पंडालों में स्थापित देवी सरस्वती के दर्शन किए। इस अवसर पर संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा की देवी सरस्वती की महिमा अपरंपार है! वे ज्ञान, विद्या और कला की देवी हैं। उनकी कृपा से हमें ज्ञान, बुद्धि और रचनात्मकता प्राप्त होती है।सरस्वती माता की महिमा को समझने के लिए, हमें उनकी कहानियों और कथाओं को पढ़ना चाहिए। हमें उनकी पूजा करनी चाहिए और उनकी कृपा को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि हमने सरस्वती माता से समस्त मानव समाज के कल्याण की प्रार्थना की है।मौके पर,जदयू पूर्व प्रदेश महासचिव दिनकर प्रसाद सिंह उर्फ पिंटू सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, नदियामी पंचायत मुखिया कन्हैया चौधरी, पोखरभिंड़ा पंचायत मुखिया प्रमोद महतो,राजीव रंजन, शक्ति केंद्र प्रमुख चंदन कुमार सिंह,सिंटू झा, राघव झा,सुनील कुमार सिंहआदि व्यक्ति उपस्थित थे।