वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता बने झारखंड सरकार के स्थायी पुलिस महानिदेशक ,सरकार ने दीं मंजूरी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड सरकार ने डीजीपी पद पर आसीन कर दिया हैं ,इससे पहले प्रभारी डीजीपी के रूप मे काम कर रहें थे।सरकार ने पूरे दो वर्षों के लिये मंजूरी दीं हैं।विधान सभा के दौरान उन्हें सरकार ने प्रभारी डीजीपी पद से हटाकर वरिष्ठ आईपीएस अजय सिंह को डीजीपी बनाया था लेकिन सरकार ने पुनः डीजीपी श्री गुप्ता को बना दिया हैं।

बिहार के विभिन्न जिलों मे भी एसपी के पद पर बेहतर कार्यों को अंजाम दे चुके हैं।बिहार से जब झारखंड राज्य बना तों इन्होंने झारखंड कैडर मे काम करने का मन बनाया और झारखंड के कई जिलों मे एसपी एवं अन्य पदों पर काम किया ॥वैसे झारखंड मे उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखा ,वर्ष 2020मे उनपर आरोप लगा कि बीजेपी के पक्ष मे काम करते हैं ,इस कारण चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने  उन्हें निलंबित कर दिया गया ,उस वक्त राज्य सभा चुनाव था।

 

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य को बेहतर पुलिसिंग देने के लिये वे संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि विधि -व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी जवाबदेही मे हैं।यही नहीं कई बिंदुओं पर उन्होंने बेहतर पुलिसिंग का आश्वासन दिया हैं।