चंडीगढ़। घरौंडा थाना क्षेत्र के शेखपुरा खालसा गांव में एक दुखद घटना में आवारा कुत्तो झुंड ने 10 वर्षीय बालक को नोच-नोच कर मार डाला। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। वह गेहूं के खेत से पतंग निकालने गया था, तभी उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बाद में परिवार और ग्रामीणों को उसका क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर दलीप का इकलौता बेटा आदित्य रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर पतंग उड़ा रहा था। शाम को जब उसकी पतंग कटकर पास के गेहूं के खेत में जा गिरी, तो वह उस ओर दौड़ा। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।