बजट में किसानो का रखा ख्याल-बिट्टू

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा 

जेडीयू जिला महासचिव बिट्टू सिंह राणा ने कहा की इस वर्ष का बजट में किसानो का ख्याल रखा गया है। जैसे की किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पाँच लाख कर दिया गया है। आम आदमी को भी टैक्स में राहत दी गई है। ख़ास कर मिथिलांचल वासियो के लिए बजट एक वरदान साबित होगा। लोगो की इनकम टैक्स में भी छूट दी गई है। इस बजट के लिए देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी वित मंत्री निर्मला सीतारमण धन्यवाद के पात्र है।