घास काटने से रोकने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा

 सिमरी थाना सेत्र के सरवाडा गांव में खेत के घास काटने से मना करने पर जानलेवा हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला आशा देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही बूधो देवी,हरमून सहनी,नूनू सहनी,सुरेश सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंकित कांड में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वो अपने खेत पर फसल को देखने गई थी इसी बीच बूधो देवी खेत में घास काट रही थीं जब मैंने उसको कहा कि घास काटने से मसूर की फसल को नुकसान होगा तो वो गंदी गंदी गाली देते हुए सीना पर चढ़कर बाल पकड़ कर जान से मारने की नियत से घास काटने वाला हंसुआ से गले पर वार कर लहूलुहान कर दी हल्ला सुनकर मेरे पति किसी तरह बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज करा कर घर वापस लौटेंने पर सभी नामजद आरोपी ने डंडे लाठी से दुबारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया हैं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।