शराब के नशे में हो हंगामा करते युवक गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

स्थानीय थाना की पुलिस ने शनिवार की रात नगर पंचायत भरवाड़ा बौका चौक के निकट शराब पी कर सोना चाँदी दुकानदार से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी अजय राम के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की ब्रेथ एनिलाइज़र मशीन से युवक की शराब पीने की पुस्टी हुई हैं। नगर पंचायत निवासी कैलाश ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।