बिरौल में सरस्वती पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च, सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने हेतु लोगों से की गई सहयोग करने की अपील।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति पूर्वक संपन्न कराना है।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से हाटी कोठी चौक, खोड़ागाछी मार्ग होते हुए सुपौल रामनगर, शैखपुरा,पुराना थाना चौक, हाटगाछी, मास्टर चौक और अन्य क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान एसडीओ श्री भारती और एसडीपीओ श्री चौधरी ने लोगों से सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने एवं लोगों से सहयोग करने तथा शांति पूर्वक पूजा करने की अपील की, वहीं प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों के लिए यह फ्लैग मार्च एक चेतावनी है। इससे पहले एसडीपीओ ने जिला मुख्यालय से आये पुलिस बल के अधिकारी के साथ एक बैठक की। फ्लैग मार्च में सीओ आदित्य शंकर, गौड़ाबौराम के बीडीओ,सीओ, कुशेश्वर पूर्वी के बीडीओ,सीओ,अंचल पुलिस निरीक्षक मैफुज आलम,थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,एस आई रंजीत चौधरी,प्रमोद सिंह, आरती कुमारी,केशरी नंदन,एएसआई राजीव राय के अलावा घनश्यामपुर थानाध्यक्ष पुनि अजीत झा, जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, बड़गांव थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी,समीराजा, हरेंद्र साह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
