मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता में कुशेश्वरस्थान से प्रशान्त कुमार का चयन, पर्यटन मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता में कुशेश्वरस्थान से प्रशान्त कुमार का चयन, पर्यटन मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता में कुशेश्वरस्थान से प्रशान्त कुमार का चयन, पर्यटन मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता।
वर्ष 2024 में बिहार सरकार पर्यटन विभाग के द्वारा एक प्रतियोगिता की गई थी मेरा प्रखंड मेरा गौरव। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि बिहार के गांवों में कई ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक चीजे है जहां तक सरकार आज भी नही पहुंच पाई है। ऐसी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल सरकार के नजर में आये इसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर पंचायत स्थित लगभग 600 वर्ष पूर्व पुराना ऐतिहासिक तिलकेश्वरस्थान महादेव मंदिर को इस प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार को रामपुर राउत निवासी प्रशान्त कुमार कुमार के द्वारा बताया गया।
जानकार बताते है कि तिलकेश्वरस्थान शिव मंदिर का इतिहास कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर से भी काफी पुराना है। और दोनों शिव मंदिर के बीच कोसी, कमला बलान और करेह नदी का संगम तट है। लेकिन यातायात सुविधा नही होने के कारण तिलकेश्वरस्थान मंदिर का महत्व गांव तक ही सिमट कर रह गया था। अगर सरकार इस मंदिर की विशेषता को ध्यान में रखते हुए कुछ कार्य करें तो कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में पर्यटन विभाग रोजगार सृजित कर सकती है। कुशेश्वरस्थान को वर्ष 1994 में ही पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया था जो आज तक कागजो पर ही है।
पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा प्रशान्त कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही उपहार के तौर पर दस हजार की राशि देने की घोषणा की।इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के गांधी मैदान स्थित मौर्य होटल में किया गया जहां पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा के आलावे पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार और विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
मिथिला में आने के बाद संस्कृति को देखते हुए मिथिला साड़ी पहन मिथिला को दी बड़ी सौगात इसके लिए आभार-अंकुर गुप्ता, बजट में बिहार को मखाना बोर्ड,एयरपोर्ट,रोजगार समेत कई ऐलान के प्रति आभार–अंकुर गुप्ता
एसएसपी साहब ,मेरी फरियाद भी सुनिये ,आपके आदेशों का नहीं हो रहा हैं पालन ,आखिर मै मालखाना का प्रभार किसको दूँ ?दर -दर भटक रहा हुं।सवाल यही कि क्या एसएसपी के आदेशों को भी थानेदार उड़ा रहें हैं धज्जिया।