मिथिला में आने के बाद संस्कृति को देखते हुए मिथिला साड़ी पहन मिथिला को दी बड़ी सौगात इसके लिए आभार-अंकुर गुप्ता,

बजट में बिहार को मखाना बोर्ड,एयरपोर्ट,रोजगार समेत कई ऐलान के प्रति आभार–अंकुर गुप्ता

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

दरभंगा भाजपा जिला महामंत्री सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यवर्णन समिति सदस्य एवं उप महापौर प्रत्याशी प्रतिनिधि अंकुर गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आज लोकसभा बजट पेश करते ही कहा कि बिहारी हुए गद–गद। अंकुर गुप्ता ने कहा कहा कि इस बजट में कई राज्यों के लिए अलग-अलग तरह की घोषणा की गई। इनमें बिहार के लिए भी 5 बड़े एलान किए गए। अब इन एलानों को सामान्य परिवारों की गलियारों में बिहार के लिए किए गए वो 5 बड़े एलान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड
मखाना के उत्पादन,प्रसंस्करण,मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। अंकुर गुप्ता ये भी कहा कि इन गतिविधियों में लगे लोगों को एफपीओ में संगठित किया जाएगा।
बोर्ड मखाना किसानों को सहायता और प्रशिक्षण सहायता प्रदान करेगा और यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेगा कि उन्हें सभी प्रासंगिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
आने वाले समय में किसानों को मखाना की खेती के लिए और भी अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा
खाद्य प्रसंस्करण के लिए सहायता’पूर्वोदय’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप,महामंत्री फिर कहा कि बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी,उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी। संस्थान पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इससे किसानों की उपज में मूल्य संवर्धन के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि होगी युवाओं के लिए कौशल,उद्यमिता और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आईआईटी पटना में क्षमता का विस्तार आईआईटी,पटना में छात्रावास और अन्य बुनियादी ढाँचे की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।
पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख तक 100 प्रतिशत बढ़ गई है। 2014 के बाद शुरू किए गए 5 आईआईटी में 6,500 और छात्रों को शिक्षा की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा। बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। ये पटना एयरपोर्ट की क्षमता के विस्तार और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के अतिरिक्त होंगे।
मिथिलांचल में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना पश्चिमी कोशी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा।