जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

बिहार फेयर प्राइस डीलर संघ के आह्वान पर पहली फरवरी से प्रखंड जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया है। सरकार की उपेक्षापूर्ण निति को लेकर एक जुट रहने के साथ गोदाम से अनाज का उठाव ठप कर उपभोक्ता के बीच खाधान वितरण नहीं करने का निर्णय लिया गया है।बैठक की है 17दिसंबर को पटना में विशाल विरोध प्रदर्शन में सभी डीलर ने चट्टानी एकता से संगठन को मजबूत किया है। शनिवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पर आठ सूत्री मांगो के समर्थन में सरकार की उपेक्षापूर्ण निति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर प्रतिवाद मार्च निकाला। डीलर संघ के अध्यक्ष महादेव साह की अध्यक्षता व सचिव ऐहतेशाम हैदर रिजवी के संचालन में डीलरों में अब्दुल कलाम, राम रेखा तिवारी,विक्की सिंहा,बदरे आलम,हरिशंकर झा,दिलीप ठाकुर, धीरज कुमार, विजय पासवान, चन्देशवर ठाकुर, अजित पासवान,संजय कुमार, शौकत अली कारी यादव ने केन्द्र व राज्य सरकार की निति के खिलाफ मांग पत्र में कहा है कि गुजरात सरकार की तरह डीलर को प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय, दुकान संचालन को लेकर किराया,बिजली बिल,स्टेशनरी, अनाज तौलने को लेकर मजदूर खर्च,देने की मांग रखी गई। तीन सौ रूपया खाधान पर मार्जिन मनी का भुगतान,भारत सरकार के गजट के आलोक में डीलर को पाॅस मशीन संचालन करने पर देय मार्जिन मनी 90रूपया के साथ साथ दिसंबर 2019 से प्रतिक्वींटल 17 रूपया से 21रूपया की मांग की।जनवितरण विक्रेता को अनुकम्पा में 58 वर्ष की उम्र सीमा की बाध्ता समाप्त किया जाए।संगठित होकर सरकार की जनविरोधी निति के पर विस्तार से चर्चा कर कहा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को पूर्णतः मुफ्त अनाज देने की घोषणा के अनुरूप न्याय संगत नही है।कोरोना व आपदा जैसे विसम परिस्थिति सरकारी गाइडलाइन का डीलर अनुपालन करते हैं लेकिन सरकार हमारी समस्या के निदान में विफल रही है।मुफ्त अनाज उठाव की प्रक्रिया को सरल बनाना आवश्यक है।केन्द्र व राज्य सरकार देश के अन्य प्रदेश की तरह बिहार के डीलर को सुविधा मुहैया करावे। कमीशन, मानदेय, यात्रा भत्ता ,सुरक्षा व प्रशासनिक हस्तक्षेप पर खाध एवं उप भोक्ता संरक्षण विभाग को अविलंब ध्यान देना अति आवश्यक है।डीलर के ज्वलंत समस्या के निदान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।डीलर संघर्षशील हैं।