खैरा में गोली लगने से हुई मौत दुखद,

माले जांच टीम ने पीड़ित परिवार से किया मुलाकात,

भाजपा-जदयू राज में अपराधियों को गोली चलाने की खुली छूट-बैद्यनाथ,

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

विगत दिनों खैरा गांव में गोलीबारी हुई कामेश मंडल की मौत पर भाकपा माले ने गहरा शोक व्यक्त किया है,और पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जाहिर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले की जिला स्तरीय एक जांच टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। जांच टीम में भाकपा माले प्रखंड सचिव बिनोद कुमार सिंह,प्रवीण यादव,हरि पासवान,शिव बालक पासवान,लच्छो महतो शामिल थे। उक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में लगातार गोलीबारी की घटना बढ़ गई है। लगातार हत्या का दौर जारी है। अपराधियों के अंदर खौफ नाम की कोई चीज नहीं है रह गई है। पिछले साल जनवरी में ही कुछ लोगों द्वारा सदा समुदाय के लोगों की हत्या कर दी गई थी फिर इस साल कमेश मंडल की हत्या कर दी गई है। हत्यारा कई मुकमदो का नामजद अभियुक्त रहने के बाबजूद भी पुन गोली चलाता है। आखिर ऐसे लोगों को कहा से संरक्षण मिल रही है इसे जांच करने की जरूरत है।
श्री यादव मृतक के परिजन 20 लाख रुपया मुआवजा व हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।