दरभंगा सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय बेता चौक सूर्य रेस्ट हाउस स्थित दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक का डी.एम इंडोक्राइन डॉक्टर प्रभात रंजन एवं गठिया रोग और ऑटोइम्यून रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इसरारुल हक के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए गठिया रोग और ऑटोइम्यून रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इसरारुल हक ने कहा दरभंगा जिला में पहला क्लिनिक दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक का फीता काटकर उदघाटन किया गया है ,जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे रूमेटाइड,अर्थराइटिस,एंकाइलोजिंग,स्पोंडिलाइटिस,सोरियाटिक,आर्थराइटिस,ओस्टियोआर्थराइटिस,गाउटी आर्थराइटिस,लुपस स्कलेरोडर्मा,स्जोग्रेन सिंड्रोम,ऑस्टियोपोरोसिससभी प्रकार के आर्थराइटिस और ऑटोइम्यून रोगों के लिए विशेषज्ञ क्लिनिक में इलाज की सुविधाएं मरीजों को मिलेगा। वही डी.एम इंडोक्राइन डॉक्टर प्रभात रंजन ने क्लिनिक में 24 घंटे चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक में 24 घंटे इमरजेंसी इलाज की व्यवस्था है। इस क्लिनिक के खुल जाने से दरभंगा जिला के लोगो को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।