पूजा के दौरान डीजे बजाने पर होगी कड़ी कारवाई,सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष ने की पूजा समिति के साथ बैठक।

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /
सिंहवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर पूजा कमिटी और डीजे संचालकों के बीच बैठक आयोजित की गई जिसमे थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा कमिटियों को पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं करने को लेकर दिशा निर्देश जारी की वही उन्होंने मौजूद डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी पूजा के दौरान साउंड सिस्टम का प्रयोग नहीं करेंगे वही विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कोई भी डीजे संचालक के खिलाफ अलग शिकायत मिलेगी तो साउंड सिस्टम को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वही पूजा के दौरान लफ़ंगो से पुलिस सख्ती से निपटेगी थाना अध्यक्ष ने पूजा कमिटी से तय समयनुसार पूर्व से प्रस्तावित मार्गो से ही विसर्जन करने का आदेश दिया मौजे पर बिरजू ठाकुर, हरि महतो,मन्नू साह,मनोरंजन कुमार, सुजीत शर्मा, पिंटू गुप्ता , नवीन कुमार, पंकज कुमार, विष्णु मंडल, के अलावा पूजा कमिटी के लोग मौजूद थे।