जिला उपभोक्ता विवाद पारितोष आयोग दरभंगा के अध्यक्ष पद पर पीयूष कमल दीक्षित ने दिया योगदान ,अब जिला के उपभोक्ता को तुरंत मिलेगा न्याय।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला उपभोक्ता विवाद पारितोष आयोग, दरभंगा के स्थाई अध्यक्ष पद पर पियूष कमल दीक्षित ने योगदान कर कार्य प्रारंभ किया।इनके योगदान से जिला के उपभोक्ताओं को त्वरित व सुलभ न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गई है। यहां विगत कतिपय वर्षों से स्थाई अध्यक्ष का पद रिक्त चला आ रहा था।सेवा में त्रूटि व लापरवाही के लिए शोषित उपभोक्ताओं को हर्जाना दिलाने के लिए कभी चर्चित रहे इस फोरम को प्रभारी अध्यक्ष के सहारे चलाने की महज खानापूर्ति की जा रही थी।बताते चलें कि श्री दीक्षित वर्ष 2011 में दरभंगा के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी पद पर पदस्थापित थे।बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ,अरुण कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, समेत दर्जनों वकीलों ने आशा ब्यक्त किया है कि अब पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय पाने के लिए विलंब का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता संगठन से जुड़े लोगों में खुशी छा गई है।मायुसी का बादल छट गई। दरभंगा के उपभोक्ताओं को न्याय प्रदान करने वाले एक न्यायाधीश योगदान कर कार्य प्रारंभ कर दिये हैं। यहां के लोगों को बारह साल पहले त्वरित और सुलभ न्याय देने वाले न्यायाधीश दीक्षित एक बार फिर दरभंगाजिला के पीड़ित उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय प्रदान करेंगे।श्री दीक्षित के योगदान से अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं में खुशी छा गई है।