सिविल सर्जन ने अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ की छापेमारी

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

अवैध नर्सिंग होम एवं क्लिनिक के खिलाफ शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार व डीपीएम शैलेश चंद्र ने जगह-जगह छापेमारी की। सिमरी बस्तवाड़ा रोड में संचालित अपना हेल्थ सेंटर तथा डीएन मेमोरियल हेल्थ सेंटर में कार्यरत चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी छापेमारी दल को देखकर जैसे-तैसे अस्पताल से बाहर निकल गये। मौके पर मरीजों की भीङ भौचक रह गई की आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि अधिकारी को देख सभी इधर उधर चल दिए। इलाज को पहुंची एक महिला मरीज ने सिविल सर्जन को बताया कि यहां टियूबलाईजेसन करने को लेकर बुलाकर लाया गया था। तत्काल बीस हजार रुपये अग्रिम जमा कराया गया है। उपचार के बाद 40 हजार रुपये का और बिल की मांग की जा रही। सढवाड़ा पहुंचे अधिकारियों की टीम ने अरैला जाने वाली सङक किनारे कामिनी सेवा सदन की जांच पड़ताल कर अभिलेख की मांग की है। अवैध नर्सिंग होम एवं जांचघर के खिलाफ अभियान से हङकंप मच गया है। सिंहवाड़ा,भरवाड़ा बस्तवाङा रोड में जांच घर संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.प्रेमचंद प्रसाद से कहा है कि अवैध नर्सिंग होम एवं जांच घर के खिलाफ केस दर्ज कर प्रशासनिक कारवाई तेज करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सढवाड़ा की व्यवस्था का जायजा लेकर यहां पर प्रशव सेवा चालू करने का आदेश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिया। इधर आम लोगों का कहना है कि प्रशासन अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जांच पड़ताल के नाम पर कानूनी कार्रवाई नही सिर्फ कागजी खानापूर्ति करती है।