लहेरियासराय स्टेशन के पुराने भवन के ऊपरी तल्ला पर रेलवे कोर्ट का होगा संचालन ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पटना उच्च न्यायालय को भेजा प्रस्ताव।
लहेरियासराय स्टेशन के पुराने भवन के ऊपरी तल्ला पर रेलवे कोर्ट का होगा संचालन ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पटना उच्च न्यायालय को भेजा प्रस्ताव।
लहेरियासराय स्टेशन के पुराने भवन के ऊपरी तल्ला पर रेलवे कोर्ट का होगा संचालन ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पटना उच्च न्यायालय को भेजा प्रस्ताव।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा / विधि संवाददाता,
लहेरियासराय स्टेशन परिसर में रेलवे कोर्ट स्थापना होने जा रही हैं।पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के त्वरित प्रयास से रेलवे लाईन और रेल परिचालन के 133 बर्षों बाद लहेरियासराय स्टेशन के पुराने भवन के उपरी तल पर रेलवे कोर्ट संचालन होगी। इसके लिए प्रधान जिला जज श्री तिवारी ने पटना उच्च न्यायालय को प्रस्ताव भेज दिया है।श्री तिवारी के निर्देश पर बीते दिन जिला स्तरीय मोनेटरिंग कमिटी के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्या ने बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा, अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, न्यायालय प्रबंधक मुकेश कुमार एवं पूर्व मध्य रेलवे डी आर एम के अभियंता के साथ रेलवेकोर्ट के लिए लहेरियासराय स्टेशन प्रांगण में आधारभूत संरचना का निरीक्षण किया।निरीक्षण पश्चात टीम ने रेलवेकोर्ट संचालन के लिए लहेरियासराय स्टेशन के पुरानी भवन के उपरी तल को चिन्हित किया है।इसकी त्वरित पहल देख जिलावासियों को उम्मीद जगी है कि यहाँ जल्द हीं पटना उच्च न्यायालय एवं रेलवे वोर्ड के निदेशानुसार रेलवे कोर्ट संचालन का कार्य प्रारंभ हो जायेगी।इस कोर्ट का संचालन शुरु हो जाने से रेलवे से संबंधित मामले में यहां के लोगों को अब समस्तीपुर जाने के बदले लहेरियासराय में हीं न्याय मिल जायेगी।बताते चलें कि दरभंगा में रेलवेकोर्ट गठन की मांग यहां के वकीलों की चिप्रतिक्षित मांग रही है,जो अब साकार होने जा रहा है।लहेरियासराय स्टेशन पर रेलवेकोर्ट संचालन प्रारंभ करने के लिए सक्रिय पहल ,और इसके संचालन का मार्ग प्रशस्त कराने के लिए वरीय अधिवक्ता बैद्यनाथ झा,जीतेंद्र नारायण झा, रामबृक्ष सहनी,अमरेंद्र नारायण झा,अरुण कुमार चौधरी, सुरेन्द्र कुमार चौधरी,रमणजी चौधरी, अरुण कुमार झा, प्रेम प्रकाश,सुधीर कुमार चौधरी, मनोज कुमार,मुरारी लाल केवट समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी को साधुवाद ज्ञापित किया है।