जिले में बढ़ रहे है तेजी से अपराध,पुलिस अपराध रोकने में विफल-श्याम भारती
जिले में बढ़ रहे है तेजी से अपराध,पुलिस अपराध रोकने में विफल-श्याम भारती
जिले में बढ़ रहे है तेजी से अपराध,पुलिस अपराध रोकने में विफल-श्याम भारती
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी,सीपीआई एम की पांच सदस्य टीम खैरा गांव पहुंचकर कामेश मंडल के परिवार से मिला और घटना की विस्तृत जानकारी हासिल किया टीम में सीपी आई एम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती,बहादुरपुर लोकल कमेटी सचिव गणेश महतो,विवेकानंद झा,वीरेंद्र पासवान,कईलू दास शामिल थे। टीम कामेश मंडल की अपराधियों द्वारा की गई हत्या की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार में अपराध की घटनाएं में लगातार वृद्धि हो रही है खासकर दरभंगा जिले में तेजी से अपराध की घटना हो रही है और पुलिस अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है टीम ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए अभिलंब अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। टीम ने मृतक कामेश मंडल के परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की है और इस घटना के खिलाफ1 फरवरी को प्रतिरोध मार्च आयोजित करने की घोषणा की है।