जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा के अन्तर्गत टीकापट्टी देकुली पंचायत के टीकापट्टी गाँव में सदर अनुमंडल प्रधान महासचिव राजीव कुमार मणि के नेतृत्व में आयोजित की गई।जिसमें पंचायत के आम जनमानस ने भाग लिया और सरकार के द्वारा बृद्धावस्था पेंशन में बहुत लाभार्थी को लाभ नहीं मिल पा रहा हैं साथ ही साथ आवास योजना में गांव के गरीबों का नाम नहीं जुड़ रहा हैं। वहीं युवा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल प्रधान महासचिव सदर दरभंगा राजीव कुमार मणि के नेतृत्व में किया गया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभियान समिति के जिला संयोजक सुरेंद्र मोहन यादव और मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के मुखिया श्यामा नंन्दन यादव एवं राज्य कमेटी सदस्य रहे। वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव राजीव कुमार मणि ने कहा कि आज बिहार की जनता अपनी समस्याओं को लेकर कराह रही है किन्तु गरीब को बृद्धावस्था पेंशन मे नाम नहीं जुड़ रहा है। गरीब गुरबो को आज आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा लेकिन सरकार के आलाधिकारी अपने आका के गुणगान में लगा हुआ है। आज सभा के माध्यम से बिहार की तानाशाह सरकार को बता देना चाहता हूँ बिहार की जनता अब जागरूक हो रही है जात पात से नहीं अब सरकार में बैठें लोगों से आँख मिलाकर सवाल जबाब करेगी। वही संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मोहन यादव ने कहा आज तक आप सभी लोग सिर्फ सरकार बनाने का काम करते आ रहे हैं जाति मजहब में बटकर हमलोग सिर्फ किसी खास पार्टी को वोट तो कर दे रहे हैं लेकिन जीतने के बाद वह प्रतिनिधि कभी हमरा खबर भी लेना मुनासिब नही समझता है। वहीं सभा को बैजु लाल देव,सतीश लाल देव,पुलकित लाल देव,बऊकु साह,रामविलास सदय,कामती देवी,उम्दा देवी,काजल देवी,कंचन देवी,नीलम देवी,अमोला देवी,संजिता देवी,घूरणी देवी सम्बोधित किया।