ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मनीगाछी थाना का किया औचक निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने  शुक्रवार को मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मनीगाछी थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। थाना में संधारित्र पंजियों क्रमशः- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया जो अधतन पाया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गएः-
* थाना में संधारित्र सभी पंजीयों का रख रखाव अच्छा पाया गया।
* आगामी सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बरात पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश।
* महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
* थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई
* सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश
* वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश।
* शराब बरामदगी हेतु दिशा निर्देश
*निरीक्षण के क्रम में की गई तैयारी से संतुष्ट व्यक्त की गई।