ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार व व्यवसाय को विकसित कर आर्थिक सम्पन्नता प्रदान करने का माध्यम बैंक है।यह बातें मुख्य अतिथि पटना केनरा बैंक के प्रमुख महाप्रबंधक अरूण कुमार मिश्र ने गुरूवार को सिमरी बाजार में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने केनरा बैंक की नई शाखा के उद्घाटन समारोह में कही। कहा गांव को समृद्ध बनाने व समाज के सभी व्यक्ति को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर स्वरोजगार व संसाधन प्राथमिकता से उपलब्ध कराना है। दीप प्रज्वलित के साथ संस्थापक अम्मेबाल सुब्बाराव पाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शाखा का शुभारंभ कर क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर के उप महाप्रबंधक संजीत कुमार ने कहा मानवीय जीवन में व्यापक बदलाव के बीच आर्थिक मजबूती को लेकर हर व्यक्ति को धन राशि की बचत करनी चाहिए। आपके गांव में सरकारी केनरा बैंक डिजिटल सेवा के साथ सुविधा युक्त है।आप सभी के परस्पर सहयोग से विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का निरंतर प्रयास करें।हम सबके प्रेरणा स्रोत फाउंडर दिवंगत सुब्बाराव पाल ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से बैंक को सरल माध्यम से आम लोगों तक पहुंचा कर आज विश्व में अलग पहचान दिलाई है। वरीय प्रबंधक सीमा कुमारी ने कहा यह बैंक चालू खाता,बचत खाता, पीएम ज्योति,जीवन सुरक्षा योजना,जनधन खाता,केसीसी मुद्रा लोन,हाउसिंग लोन,व्यवसायिक लोन सहित सभी सुविधापूर्ण है।केनरा बैंक सिमरी के शाखा प्रबंधक प्रातिक कुमार गुप्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत कर कहा बैंक के ग्राहक की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।एटीएम मशीन की भी सुविधा है। बैंक भवन के ऑनर रंजीत कुमार शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि निर्धारित समय में सुसज्जित आधुनिक भवन तैयार कर आम लोगों की सेवा का अवसर प्रदान किया है।जिला पार्षद ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में बैंक के आने से चहुंओर विकास दिखने लगता है।हम इस नई शाखा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।इस अवसर पर व्यवसायी रंजीत शर्मा, बैंक अधिकारी मनीष प्रसाद, लिपिक बिनोद कुमार झा ने के आगत अधिकारीगण का पुष्प व बुके प्रदान कर अभिनंदन किया।मौके पर मुखिया दिनेश महतो,सरपंच अशोक पासवान, पंचायत समिति तमन्ना अंसारी,पूर्व मुखिया अमजद अब्बास, कैसर खान, मतीन अंसारी,नरेश मंडल, सलाउद्दीन खान,सहित अन्य मौजूद थे।इधर मनिगाछी व डीएमसीएच परिसर में भी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।