दरभंगा जिला के विभिन्न थानों मे सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन ,विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

 

 दरभंगा जिला के विभिन्न थानों जैसे लहेरियासराय थाना , बहेड़ी थाना, बहेड़ा थाना , बहादुरपुर थाना, कोतवाली थाना, केवटी थाना, नेहरा थाना , सिमरी थाना, मब्बी थाना, भालपट्टी थाना, बिरौल थाना, अलीनगर थाना, APM थाना एवं अन्य सभी थाना मे सरस्वती पूजा एवं शब- ए-बारात पर्व को लेकर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, पूजा कमिटी के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।


बेठक के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया , विसर्जन में डीजे का प्रयोग नहीं करने एवं छोटी सी भी घटना होने पर तुरंत सूचित करने संबंधित आदि  दिशा निर्देश दिया गया।