दरभंगा पुलिस की बड़ी उपलब्धि :महज 24घंटे के भीतर पतौर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्याकांड मे संलिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।हत्या मे प्रयुक्त एक देशी पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस ,तीन खोखा एक पिलेट को पुलिस ने किया बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
30जनवरी 2025 को सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या करीब 06:10 में ग्राम खैरा बसौली चौड़ में कामेश मंडल पे० बुधन मंडल सा० खैरा थाना पतौर को गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घटित हुई थी।
उक्त मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अनुसंधानक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह पे० स्व० गणेश सिंह सा० खैरा थाना पतौर को ग्राम रहतौली थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त के निशानदेही पर अभियुक्त के घर खैरा बसौली चौड़ स्थित मुर्गा फार्म के पास जाली के नीचे से घटना कारित एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3 खोखा, एक पिलेट बरामद किया गया।
घटना का कारण बताते हुये नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मृतक कामेश मंडल एवं अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह ग्राम खैरा स्थित बसौली चौड़ में बैठ के आपस में बात करते हुए एक दूसरे को बोल रहे थे कि हम जायदा कमाते है तो हम जायदा कमाते है इसी बात को लेकर दोनों में हाथा पाई होने लगा जिसमें प्रीतेश कुमार सिंह के द्वारा गोली मार दी गई।
बस की ठोकर से महिला की मौत ,चालक गिरफ्तार ,बस को पुलिस ने किया जब्त ,स्थानीय लोंगों ने सड़क किया जाम
दरभंगा जिला के विभिन्न थानों मे सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन ,विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध ।