बस की ठोकर से महिला की मौत ,चालक गिरफ्तार ,बस को पुलिस ने किया जब्त ,स्थानीय लोंगों ने सड़क किया जाम 

दस्तक 7मीडिया ,बहेड़ी 

बहेड़ी -बहेड़ा मुख्य पथ पर नोडेगा गांव के निकट होली मिशन पब्लिक स्कूल (बहेड़ी )की बस से ठोकर लगने से एक महिला की मौत हो गई हैं। गुस्साए लोंगों ने बस को खदेड़कर रजवाड़ा गांव मे पकड़ा और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। बस रजवाड़ा गांव मे खड़ी हैं।
हालांकि बहेड़ी थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोंगों को समझा बुझाकर जाम सड़क को खाली कराया। मृतिका की लाश को थानाध्यक्ष ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजने की तैयारी मे जुट गये हैं।


मृतिका की पहचान नोडेगा गांव वार्ड 2के मनोज पासवान की पत्नी राधिका देवी (32)के रूप मे हुई हैं। स्थानीय लोंगों के अनुसार एक टेम्पो सड़क किनारे खड़ी थी। इतने मे होली मिशन पब्लिक स्कूल (बहेड़ी )की बस ने टेम्पो को ठोकर मारी उसके ठीक बगल से गुजर रही महिला को ठोकर मारी ,ठोकर लगते ही वह महिला टेम्पो के आगे गिरी और बस उसे कुचलते हुये आगे बढ़ गई। उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई हैं।
थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि चालक ठाठोपुर गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं वहीं होली मिशन पब्लिक स्कूल बहेड़ी के बस को जब्त कर लिया गया हैं।