बीडीओ के निरीक्षण में मध्याहन भोजन सहित विधालय में कई प्रकार की पाई गई अनियमितता

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता, दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान वीडीओ ललन कुमार चौधरी ने गुरूवार को मध्य विद्यालय नदियामी की औचक निरीक्षण किया। वीडीओ के निरीक्षण में मध्याहन भोजन सहित विधालय में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। वीडीओ श्री चौधरी ने बताया कि विधालय में 12.13 मिनट पर पहुंचे तो विधालय संचालित थी परन्तु छात्रों का उपस्थिति नहीं बना था।छात्रों की संख्या पहला वर्ग नमांकित 43 व दुसरा वर्ग में नमांकित 94 में दोनों वर्ग के 35 छात्र उपस्थित थे।तीसरा वर्ग में नमांकित 68, चौथा वर्ग में नमांकित 85 दोनों वर्ग में उपस्थित छात्र 26 , पांचवां वर्ग में नमांकित 98, छठा वर्ग में नमांकित 109 दोनों वर्ग में उपस्थित छात्र 20, सतवां वर्ग में नमांकित 55 व आठवां वर्ग में नमांकित 32 दोनों वर्ग में उपस्थित छात्र 21 ही मौजुद थे।कम छात्र रहने से एक ही वर्ग कक्ष में दो वर्ग का संचालन हो रहा रहा था।विधालय में कुल उपस्थित छात्रों की संख्या 106 पायी गइ।जबकि एक दिन पहले छात्र उपस्थिति वर्ग 1 में 25, वर्ग 2 में 58, वर्ग 3 में 49, वर्ग 4 में 85, वर्ग 5 में 52,वर्ग 6 में 84,  वर्ग 7 में 45 एवं वर्ग 8 में 21 कुल 389 छात्रों की उपस्थिति व एमडीएम बनी थी।वीडीओ ने एचएम इफतेखार से समय से छात्रों की हाजरी पहली घंटी में क्यों नहीं बनाने, 12 बजे तक बच्चों की हजारी नहीं बनाने की बात पुछी तो एचएम कोई जवाब नहीं दे पाया।इसके बाद एमडीएम के रसोई घर पहूंचे वीडीओ तो जलावन पर धुंआ में रसोइया को मध्याहन भोजन बनाते देख एचएम पर बिफर पड़े।रसोइया व ग्रामीणों ने लगातार जलावन पर ही मध्याहन भोजन बनाने की बात कही।विधालय के जिस कमरे मेंं वर्ग संचालित था उसी में एमडीएम का चावल आधे रूम में रखा था।जबकि एक कमरे में एमडीएम का जलावन मक्के का नेरहा रखा था।गैस सलेंडर दोनों जीर्णशीर्ण में पड़ा था।विधालय के कुल 14 में 12 शिक्षक मौजुद थे।दो शिक्षक छुट्टी में थे।वीडीओ ने वर्ग कक्ष में जाकर बच्चों का क्लास लेते गणित, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों की जानकारी बच्चों से लिया।साथ ही वीडीओ ने बताया कि विधालय में पायी गइ अनियमितता को लेकर विधालय के एचएम के विरूद्ध कारवाई व मध्याहन भोजन योजना की राशि वसुली की कारवाई की जायेगी।