राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा महासंघ कार्यालय लहेरियासराय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया,साथ ही दो मिनट का मौन धारण एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर,पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महासंघ के उपाध्यक्ष क्षतरी यादव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रपिता के सात सूत्री सुझावों पर अमल किया जाए,तो सही में ग्राम सुराज का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा था सिद्धांत विहीन राजनीति,काम के बिना धन,विवेक के बिना सुख,चरित्र के बिना ज्ञान,नैतिकता के बिना व्यापार,मानवता के बिना विज्ञान एवं त्याग के बिना पूजा,यही मूल मंत्र है। यदि समाज के लोग इसी सिद्धांतों पर चलेंगे,न शोषण होगा ना ही दोहन होगा।आज गांधी जी सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए भारत के गंगा,जमुनी संस्कृति को विभाजित करने की कार्रवाई की जा रही है।
समाज में सांप्रदायिक उन्माद फैलाया जा रहा है जो देश के लिए घातक है।इस अवसर पर नरेन्द्र मंडल, मो ईशा खां, परमेश्वर राम, फकीरा पासवान, ताराकांत पाठक, गोपाल नारायण झा, शिव जी मोची, राजनरायन झा, अशोक कुमार झा, राजदेव यादव आदि ने विचार व्यक्त किया तथा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।