जमुई में एक किशोरी ने सुसाइड किया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह पंचायत स्थित नोनफर महादलित टोला में 15 साल की किशोरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजकुमार चौधरी की बेटी रजनी कुमारी के रूप में हुई है।

रजनी ने घर का सारा कामकाज करने और खाना बनाने के बाद किसी बात को लेकर पिता ने डांट लगाई। लड़की अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उन्हें रजनी का शव पंखे से लटका मिला।

डिप्रेशन में थी लड़की

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इस दुखद घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन शोक में डूबे हैं।