चोर चोर चोर,सरकारी महिला बैरक मे हुआ हल्ला , कमरों की तालाशी ली गई तों वह चोर नहीं प्रेमी निकला ,महिला पुलिस की करतूत ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार ,एसपी ने किया निलंबित।
चोर चोर चोर,सरकारी महिला बैरक मे हुआ हल्ला , कमरों की तालाशी ली गई तों वह चोर नहीं प्रेमी निकला ,महिला पुलिस की करतूत ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार ,एसपी ने किया निलंबित।
चोर चोर चोर,सरकारी महिला बैरक मे हुआ हल्ला , कमरों की तालाशी ली गई तों वह चोर नहीं प्रेमी निकला ,महिला पुलिस की करतूत ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार ,एसपी ने किया निलंबित।
दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय
एक महिला सिपाही द्वारा प्रेमी को बुलाकर सरकारी महिला बैरक मे अनैतिक काम करना महंगा पड़ गया हैं। एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया हैं साथ ही सात दिनों के भीतर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध इस मामले मे स्पष्टीकरण मांगा हैं ।
मामला सारण जिले के दीघवाड़ा थाना क्षेत्र से सटे सरकारी महिला बैरक का हैं। जहां महिला सिपाही /953 नूतन ने अपने सरकारी महिला बैरक मे एक युवक को बुला लिया। और वह युवक अर्ध नग्न अवस्था मे पुलिस के हत्थे चढ़ा।
दरअसल 29जनवरी 25की सुबह तीन बजे के करीब अचानक महिला पुलिसकर्मियों द्वारा हल्ला शुरू हुआ कि महिला बैरक मे कोई चोर घुस गया हैं। हल्ला होने पर ओडी डयूटी पर तैनात प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी पुअनि प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा थानाध्यक्ष दिघवारा थानाध्यक्ष को सूचना दिया गया कि महिला बैरक मे बहूत शोर गुल एवं हल्ला हो रहा हैं ।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ महिला बैरक पहुंचे और महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक एक रूम की तालाशी लेने लगे। तलाशी के क्रम मे महिला सिपाही नूतन कुमारी का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला सिपाहियों से कहा कि नूतन का दरवाजा खोलवाइये और इसका विडिओ भी बनाइयें।नूतन के कमरा को धक्का देकर महिला सिपाहियों ने खुलवाया। कमरा खोलते ही देखा गया कि सिपाही नूतन के बेड पर एक आदमी कंबल ओढ़कर सोया हुआ हैं। थानाध्यक्ष ने कंबल को हटाने के लिये कहा। कंबल हटाते ही अर्ध नग्न अवस्था मे वह व्यक्ति लेटा हुआ था। उक्त व्यक्ति के बारे मे सिपाही नूतन से पूछा गया तों उसने कोई जवाब नहीं दिया। उक्त व्यक्ति को पकड़कर थाना के सिरिस्ता मे लाया गया और उससे पूछताछ की गयी तों उसने अपना नाम सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मालखाना निवासी स्व इन्द्र कान्त सिंह का पुत्र अश्वनी कुमार बताया। इस बाबत सूचना एसपी को दी गई। एसपी ने इस इस बाबत थानाध्यक्ष को जांच प्रतिवेदन देने को कहा। थानाध्यक्ष ने अश्वनी के विरुद्ध थाना मे सनहा दर्ज कर बिंदुवार जांच प्रतिवेदन एसपी को दे दिया।
जांच प्रतिवेदन मे सरकारी महिला बैरक मे आश्रय देकर अनैतिक कार्य करना जो प्रशासनिक और गोपनीयता के दृष्टि से उचित नहीं हैं। यह कृत उनके मनमानेपन ,स्वेच्छाचरिता के साथ साथ पुलिस की छवि करने वाली बात हैं ,जो इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही ,मनमानेपन और अनुशासनहीनता को परिलक्षित करता हैं।
थाना अध्यक्ष के प्रतिवेदन के आलोक मे एसपी ने सिपाही नूतन को निलंबित करते हुये एक सप्ताह के भीतर विभागीय कारवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा हैं। निलंबन की अवधि मे सिपाही नूतन का मुख्यालय पुलिस केन्द्र मे रहने का निर्देश दिया गया।