शांति समिति की बैठक मे लिया गया निर्णय ,सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध-थाना अध्यक्ष

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /

आगामी सरस्वती पूजा पर्व को लेकर बुधवार को सिमरी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने पूजा कमिटियो को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की कोई भी पूजा पंडाल के साथ विसर्जन जुलूश में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा डीजे बजाने वाले पूजा कमिटी को चिन्हित कर करवायी की जाएगी। किसी भी सूरत में शांति भंग करने वाले उपद्रवियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा विसर्जन जुलूसों को पूर्व से ही प्रस्तावित मार्गो से निकालने की अनुमति दी जाएगी। नए मार्ग से कोई भी विसर्जन जुलुश नहीं निकले पूजा कमिटी इस बात का पालन करेंगे वही उन्होंने कहा की शांति वव्यस्था को लेकर जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी पूजा पंडालों के बाहर सादे लिबास में पुलिस कर्मी नजर रखेंगे पूजा के दौरान उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पूजा कमिटी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करेंगे पूजा के दौरान पुलिस प्रमुख चौक चौराहो पर ब्रेथ ऐनिलाइज़र मशीन से जाँच करेगी। मौके पर गोपाल सिंहा, जेडीयू जिला महासचिव बिट्टू सिंह राणा,सरफराज आलम,मुखिया दिनेश महतो, रामबाबू साह के अलावे शांति समिति के सदस्य मौजूद थे