मरम्मत कार्य की वजह से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता  दरभंगा /

ग्रिड सब स्टेशन हरौली में मरम्मत कार्य की वजह से गुरुवार को दो घंटे के लिए भेलाही फीडर से जुड़ी सभी लाइनो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी ग्रिड सब स्टेशन कुशेश्वरस्थान हरौली के सहायक कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ग्रिड सब स्टेशन में मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस वजह से 30 जनवरी को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर-30 मिनट तक भेलाही फीडर से जुड़ी सभी लाइनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। श्री कुमार ने इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए उपभोक्ता को सुविधानुसार अपना काम निपटाने का अपील किया है।