शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या को लेकर जिला कमेटी की बैठक संपन्न,कहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें प्रशासन ,सीपीआईएम कार्यालय मे हुई बैठक मे दो मिनट का रखा गया मौन।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय गुदरी स्थित कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम जिला कार्यालय प्रांगण में पार्टी जिला कमेटी की बैठक प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक शुरू होने से पूर्व पार्टी नेता महेंद्र चौपाल चंद्र सदा मधुबनी पार्टी नेता शशि भूषण यादव अधिवक्ता की निधन एवं कुशेश्वरस्थान के शिक्षक रामाश्रय यादव की हुई हत्या पर पर 2 मिनट का मन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में प्रस्ताव कर छठ रामाश्रय यादव की हुई निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए अभिलंब अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपराध पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में राज्य सम्मेलन की समीक्षा करते हुए राज्य सम्मेलन की सफल आयोजन के लिए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए नए वर्षों में संघर्षों और संगठन को मजबूत एवं प्रतिरोध का वर्ष बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही जन समस्याओं समेत जमीन आवास स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने 200 यूनिट मुक्त बिजली देने 94 लाख परिवार को 200000 सहायता योजना देने एवं अंतोदय योजना में हो रहे कालाबाजारी के आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 22-23 मार्च को जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर में जिला सम्मेलन करने पर सहमति हुई 5 फरवरी को बरहमपुर में स्वागत समिति गठन करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि राज्य सम्मेलन की सफलता में जिला पार्टी की अहम भूमिका रही है फंड उगाही से लेकर सभा में बड़ी गोल बंदी हुई इसके लिए पार्टी नेता कार्यकर्ता हमदर्द एवं सम्मेलन में आर्थिक सहयोग करने वाले सभी को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता तथा जातिवाद का इस्तेमाल कर जनता को विभाजित करने का काम कर रही है। भाजपा के नफरत एवं सांप्रदायिक कारण के खिलाफ पार्टी को अभियान तेज करना होगा साथ ही जनता के समस्याओं को लेकर किसान मजदूर को संगठित कर गैरबराबरी सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तेज करने का योजना बनाना होगा
राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा की आज भाजपा आरएसएस की सरकार किसान मजदूर ने संघर्षों के बदौलत जो अधिकार हासिल किया था उसे समाप्त कर रही है।पटना दिल्ली की सरकार तमाम मोर्चे पर जनता की बुनियादी समस्याओं को हल करने में विफल रही है।
सरकार ने आवास विहिन्न परिवार के लिए आवास देने के लिए सर्वे अभियान शुरू करने की घोषणा की है।जिसमें जॉब कार्ड लाभार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है। जॉब कार्ड एवं आवास दिलाने के नाम पर लूट मची हुई है राशन की कालाबाजारी किया जा रहा है। पूरे जिले में अंत्योदय योजना में भयंकर गोल माल हो रही है इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।
बैठक को राम अनुज यादव,दिनेश झा,रामचंद्र साहू,नथुनी झा,सुनील ठाकुर,अनिल महाराज,प्रथम लाल यादव,नरेंद्र मंडल,गोपाल ठाकुर,अनिल पासवान आदि ने संबोधित किया।