जमुई में लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मडैया में छात्राओं ने पठन-पाठन का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजशेखर सिंह और सहायक शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक उन्हें बुरी नजरों से देखते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल में छात्राओं के लिए बने शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है, जिसका उपयोग केवल शिक्षक करते हैं। इस कारण छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

 

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षक पढ़ाई में कोई रुचि नहीं लेते है। प्रधानाध्यापक राजशेखर सिंह का कहना है कि यह सब सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर हुआ है। उनके अनुसार, कुछ ग्रामीण मध्याह्न भोजन का चावल चंदे के रूप में मांगने आए थे और मना करने पर उन्होंने छात्राओं को उकसाया। बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा बीईओ तारकेश्वर मिश्र ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल का दौरा किया और छात्राओं व अभिभावकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं ने शिक्षकों पर नहीं पढ़ाने का आरोप लगाया है।

 

छात्राओं ने शिक्षकों पर नहीं पढ़ाने का आरोप लगाया है। सहायक शिक्षक मोबाइल पर सुनते हैं गाना सहायक शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर के बारे में विरोध प्रदर्शन कर रहे बच्चों में जानकारी दी। राजनंदनी कुमारी, जिया कुमारी, प्राची कुमारी, गौरी आदि का कहना है कि वे स्कूल के समय दिनभर मोबाइल से बात करते रहते हैं। या कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर गाना सुनते हैं।

 

 

पढ़ाने के लिए बोलने पर शिक्षकों की ओर से यह भी कहा जाता है कि तुम्हारे परिवार में क्या कोई पढ़ा है, जो तुम पढ़ोंगे और माता पिता के नाम के साथ गाली दी जाती है। बच्चियों का कहना था कि हम सभी बच्चे पढ़ना चाहते हैं। पढ़ने के लिए हमलोगों को घर में ट्यूशन या कोचिंग का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कई बार अभिभावकों के माध्यम से विभाग के पदाधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन एच एम अथवा किसी भी शिक्षक के खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्ची का कहना है कि शिकायत करने पर उलटे एचएम और सहायक शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर की ओर से बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

 

चंदा नहीं देने पर बच्चियों को उकसाया एचएम राजशेखर सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोग सरस्वती पूजा का चंदा के रूप में मध्याह्न भोजन का चावल मांगने आए थे और नहीं देने पर उनलोगों ने बच्चों को उकसाया और विरोध प्रदर्शन करवाया। जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई लक्ष्मीपुर बीईओ तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंच कर पूरे मामले की पड़ताल की गई। बच्चों व अभिभावकों की शिकायतें सुनी गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।