स्थानीय पुलिस ने पांच ऐसे लोगो को किया गिरफ्तार जिसके आतंक से था पूरा कुशेश्वरस्थान परेशान। बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पांचो चढ़ा पुलिस के हत्थे।
स्थानीय पुलिस ने पांच ऐसे लोगो को किया गिरफ्तार जिसके आतंक से था पूरा कुशेश्वरस्थान परेशान। बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पांचो चढ़ा पुलिस के हत्थे।
स्थानीय पुलिस ने पांच ऐसे लोगो को किया गिरफ्तार जिसके आतंक से था पूरा कुशेश्वरस्थान परेशान। बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पांचो चढ़ा पुलिस के हत्थे।
दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान ,प्रशांत कुमार
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में आये दिन चोरी, सड़क पर चल रहे राहगीर से लूटपाट, मोटरसाइकिल चोरी सहित छोटी बड़ी घटना से आम लोगो के साथ साथ पुलिस भी काफी परेशान थी।
पुलिस सूत्रों की माने तो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 05 अभियुक्त को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
बता दें कि पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के निर्देशन में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया इसी क्रम में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर फकदोलिया गाछी में बने झोपड़ी से पांचो को योजना बनाते समय ही हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसका पहचान सचिन यादव पिता दिनेश यादव, अमरजीत राय पिता उपेंद्र राय, मनन सिंह उर्फ समीर सिंह पिता सज्जन सिंह तीनों केवटगामा पंचायत के फकदोलिया के रहने वाले है वहीं, शिव साह पिता बुलबुल साह एवं कुंदन पासवान पिता शीतबसंत पासवान दोनों रामपुर के रहने वाले है।
गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर का एक मोटरसाइकिल, एक सोने जैसा गले का चेन एवं एक जोड़ी कान के बाली की बाली एवं चार मोबाइल बरामद किया गया।
बता दें कि इस गिरोह के मुखिया सचिन यादव इससे पूर्व खगड़िया से कुशेश्वरस्थान तक चलने वाली बस के ड्राइवर को अगवा कर यूपीआई के माध्यम से राशि का डिमांड किया था। लेकिन बस के मालिक ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही कराई थी।
जेल से रिहा मोजाहिद ने समाज को दी प्रेरणा ,कर रहें हैं प्लम्बर का कार्य ,मोजाहिद ने कहा कि जेल मे ही लिये थे प्लम्बर का प्रशिक्षण। अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा दस दिवसीय पलम्बर एवं स्वच्छता कार्यों पर फिर से दिया जा रहा हैं प्रशिक्षण।
कटिहार : ‘अल्पसंख्यक छात्रावास के शिलापट्ट से पूर्व मंत्री का नाम गायब’:कटिहार में महागठबंधन ने दी आंदोलन की चेतावनी, बोले-योगदानकर्ताओं को नहीं भुलाया जा सकता