जेल से रिहा मोजाहिद ने समाज को दी प्रेरणा ,कर रहें हैं प्लम्बर का कार्य ,मोजाहिद ने कहा कि जेल मे ही लिये थे प्लम्बर का प्रशिक्षण।

अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा दस दिवसीय पलम्बर एवं स्वच्छता कार्यों पर फिर से दिया जा रहा हैं  प्रशिक्षण।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

मंडल कारा में नाबार्ड के ग्राम विकास निधि योजनान्तर्गत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा दस दिवसीय पलम्बर एवं स्वच्छता कार्यों पर रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीएम नाबार्ड राजनंदिनी,एलडीएम रेणु सिंहा,काराधीक्षक स्नेहलता ने संयुक्त रूप से किया। डीडीएम राजनंदिनी ने संस्था को धन्यवाद देते हुए बंदियों को कहा कि जेल में अपने समय का सदुपयोग कर जिंदगी संवारने का सुनहरा मौका मिला है। उन्होंने जेल से रिहा हुए प्रशिक्षित बंदी मो.मोजाहिद के बारे में उदाहरण देते हुए बताया कि ये भी आपके बीच के ही हैं,जो सही मार्ग को अपनाकर प्लम्बर का कार्य कर रहे हैं तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर हैं और आप लोगों को प्रशिक्षण भी देने का कार्य करेंगे। एलडीएम श्रीमती सिंहा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो बंदी जेल से रिहा होंगे,वे संस्था से संपर्क स्थापित कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रोविशन पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि नियोजनालय द्वारा जाॅब कैंप लगाया जाता है,जिसमें निबंधन कराने के पश्चात लाभ लिया सकता है। काराधीक्षक स्नेहलता ने नाबार्ड एवं संस्था के इस प्रयास को सफल बताते हुए धन्यवाद दिया। संस्था के निदेशक देव कुमार ने कहा कि पूर्व में संस्था द्वारा तीस दिवसीय प्लम्बर की प्रशिक्षण दी गयी थी,जिसमें से जेल से रिहा होने वाले बंदी प्लम्बर का कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। जो बंदी जेल में है उनके लिए इस रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण से उनके हुनर में निखार आयेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक फरहत प्रवीण ने की।प्रशिक्षित पलम्बर मोजाहिद ने नाबार्ड,संस्था एवं जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया,जो उसे हुनर देकर आजिविका का साधन दिया। मौके पर संस्था के सचिव ललित कुमार,औसेफा के परियोजना प्रबंधक प्रेरणा कुमारी,प्रशिक्षक मो. मोजाहिद एवं जेल कर्मी आदि थे।