कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि :

घटना कारित करने से पूर्व कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने पांच बदमाश को एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने 05 अभियुक्त को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के निर्देशन में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया

 

इसी क्रम में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर फकडोलिया गाछी में बने झोपड़ी से 1. सचिन यादव पे० दिनेश यादव 2. अमरजीत राय पे० उपेंद्र राय 3. मनन सिंह उर्फ समीर सिंह पे० सज्जन सिंह तीनों सा० फकड़ोलिया 4. शिव साह पे० बुलबुल साह 5. कुंदन पासवान पे० शीतबसंत पासवान दोनों सा० रामपुर राउत सभी थाना कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर का एक मोटरसाइकिल, एक सोने जैसा गले का चेन एवं एक जोड़ी कान के बाली के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी :-
1. सचिन यादव पे० दिनेश यादव
2. अमरजीत राय पे० उपेंद्र राय
3. मनन सिंह उर्फ समीर सिंह पे०
सज्जन सिंह तीनों सा०
फकड़ोलिया
4. शिव साह पे० बुलबुल साह
5. कुंदन पासवान पे० शीतबसंत
पासवान दोनों सा० रामपुर राउत
सभी थाना कुशेश्वरस्थान जिला
दरभंगा
बरामदगी :-
एक देशी कट्टा
एक जिंदा कारतूस
बिना नंबर का एक मोटरसाइकिल
एक सोने जैसा गले का चेन
एक जोड़ी कान का बाली
चार मोबाइल