सरकारी शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, घटना स्थल पर ही हुई मौत लोगो मे आक्रोश, किया तोड़ फोड़।

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत अंतर्गत बहेड़ा के रामाश्रय यादव को उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर से बुलेट बाइक से कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय अदलपुर जा रहा था। विद्यालय जाने के दौरान बाजार से सटे रेलवे बांध से पश्चिम कचरुखी पुल पर अज्ञात अपराधियों ने रोककर तीन गोली मारी जिससे घटना स्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी उसी विद्यालय की हिंदी शिक्षिका सुजीता कुमारी बताती है कि मैं भी उसी के बाइक से विद्यालय जा रही थी दो आपची पुल पर लगी थी और चार लोग वहां पहले से खड़ा था। उसमें से दो लोग आगे बढ़कर गाड़ी रोका और गाड़ी का पेपर का मांग करने लगा। रामाश्रय जैसे ही पेपर निकालने के लिए झुका उसमे से एक ने बंदूक निकालकर गोली चला दिया और लगातार तीन गोली मारा। अपराधी गोली चलाने के बाद सभी अपराधी आपची बाइक से बड़गांव की तरफ भाग गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी हैं।

लेकिन घटना होने से लोग काफी आक्रोशित हो गए और बाजार एवं थाना में तोड़ फोड़ मचाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को किसी तरह संभाला। मौके पर बिरौल अनुमंडल के सभी थाना बेनीपुर एसडीपीओ और ग्रामीण एसपी मौके पर पहुँचे।