अलीनगर के आदर्श नरमा नावानगर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया अनुराधा सिंह ने किया झंडोतोलन। राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।
अलीनगर के आदर्श नरमा नावानगर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया अनुराधा सिंह ने किया झंडोतोलन। राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।
अलीनगर के आदर्श नरमा नावानगर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया अनुराधा सिंह ने किया झंडोतोलन। राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।
दस्तक7मिडिया अलीनगर /
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचायत सरकार भवन नरमा नवानगर में भी झंडोत्तोलन किया गया। मुखिया श्रीमती अनुराधा सिंह ने झंडोत्तोलन किया।इस मौके पर पंचायत सरकार भवन नरमा नवानगर को तिरेंगे की थीम से सजावट की गई थी। नरमा नवानगर पंचायत के सैकड़ों लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों के बीच में मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया श्रीमती अनुराधा सिंह ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश में संविधान लागू किया था और देश का संविधान ही आम लोगों की सच्ची ताकत है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहे। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद और संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों के अथक परिश्रम की बदौलत देश का संविधान तैयार किया गया। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि देश के संविधान में हर नागरिक समान है और सबके मौलिक अधिकार और कर्तव्य बिना किसी भेदभाव के एक समान दिए गए है। यही हमारे देश के संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई मौके पर सरपंच श्याम राम,नरमा नवानगर उप मुखिया प्रमोद कुमार झा,रोजगार सेवक कृष्णा रविदास,आवास सहायक ओम झा,पंचायत सचिव अभिषेक पांडेय,उप सरपंच मिथिलेश कुमार सिंह,भूतपूर्व सैनिक पशुपति नाथ झा,भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया,विपिन सिंह आदि सैकड़ों पंचायतवासी उपस्थित रहे।
76वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला इंजीनियरिंग कार्यालय पर नहीं फहराया झंडा , सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख के झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे थाना पुलिस के नहीं पहुंचने पर बीडीओ ने जतायी आपत्ति ,डीएम को लिखा पत्र।
मद्य निषेध विभाग(पटना ) के सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा मे किया विदेशी शराब बरामद