मद्य निषेध विभाग(पटना ) के सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा मे किया विदेशी शराब बरामद 

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

 बीते रात्रि यानि 28जनवरी की देर रात सदर अनुमंडल के सदर थाना अंतर्गत गश्ती के दौरान मद्य निषेध विभाग,पटना द्वारा सूचना मिली कि ग्राम ख़रथुआ/बिजली में एक ट्रक से शराब उतारा जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम ख़रथुआ पहुंच कर आसपास खोजबीन के दौरान ख़रथुआ पोखर के पास एक ट्रक को खड़ा पाया गया, पुलिस गाड़ी को देख ट्रक के पास खरा तीन-चार व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात लगी ट्रक का विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक की बॉडी में धान की भूसी में छुपा कर रखा 159 कार्टून विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 1416.600 लीटर विदेशी शराब बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
→बरामदगी: –
* विदेशी शराब – 1416.600 लीटर।
* ट्रक – 01