76वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला इंजीनियरिंग कार्यालय पर नहीं फहराया झंडा ,

सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख के झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे थाना पुलिस के नहीं पहुंचने पर बीडीओ ने जतायी आपत्ति ,डीएम को लिखा पत्र।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा संवाददाता /दरभंगा 

76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे राज्य का शायद ही कोई ऑफिस होगा जहां झंडोत्तोलन का कार्यक्रम नहीं मनाया गया होगा  ,लेकिन दरभंगा का एक कार्यालय ऐसा हैं जहां झंडोत्तोलन नहीं हुआ।

वहीं दूसरी और सिंहवाड़ा प्रखंड परिसर मे प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन के दौरान थाना पुलिस के नहीं पहुंचने के बाद से विवाद उत्पन्न हो गया हैं ,इस वाकये को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने डीएम ,एसएसपी को पत्र लिखते हुये नाराजगी व्यक्त की हैं।

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय स्थित जिला परिषद परिसर स्थित जिला इंजीनियरिंग ऑफिस में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम नहीं मनाया गया  जब्कि चबूतरे का रंग रोगन किया गया था।इस संबंध मे उक्त परिसर स्थित दूसरे कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि आजादी के बाद अबतक इस कार्यालय मे झंडा फहराया जाता था लेकिन इस बार झंडोत्तोलन नहीं मनाया गया हैं। इस संबंध मे कार्यपालक अभियंता से संवाददाता ने पक्ष लेने का प्रयास किया लेकिन कार्यालय के कर्मी ने उनका मोबाईल फोन उपलब्ध नहीं कराया।


वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन किया गया  ,इस दौरान बीडीओ समेत प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे ,लेकिन थाना पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से बीडीओ समेत जनप्रतिनिधि खफा हैं।
इस बात से नाराज होकर बीडीओ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा हैं और उसकी एक प्रति से एसएसपी को भी अवगत कराया हैं।

बीडीओ ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखते हुये कहा हैं कि हर वर्ष की भांति प्रमुख ने निर्धारित समय 9बजे सुबह मे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर सिंहवाड़ा थाना द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर झंडोत्तोलन के दौरान झंडे को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर )नहीं दिया गया। पत्र मे कहा गया हैं कि इससे प्रखंड प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य सम्मानित लोंगों ने थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिया और सभी ने कहा कि जिला के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाय। बीडीओ ने डीएम को पत्र लिखकर थानाध्यक्ष पर कारवाई की मांग की हैं।

इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पिकेट श्याम चौंक के नजदीक चोरी हो जानें के कारण सभी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी इस कारण प्रखंड मुख्यालय पर उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि अंचल मे भी गार्ड हैं ,गार्ड भी झंडे को सलामी दे सकता था। उन्होंने कहा कि वे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे लेकिन चोरी की घटना के बाबत छानबीन करने मे देर हो गयी।