ब्रेकिंग न्यूज :निगरानी विभाग की टीम ने 51हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार ,लें गई अपने साथ।

दस्तक 7 मीडिया ,सीतामढ़ी /

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी 51हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गये हैं।यह कारवाई निगरानी विभाग की टीम ने की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान सर्वे कराने को लेकर जद्दो -जहद कर रहा था।राजस्व कर्मचारी उसे टाल मटोल कर रहा था।राजस्व कर्मचारी भोगेन्द्र झा ने उक्त किसान से कहा कि एक लाख रुपया दीजिये ,आपका सभी काम हो जाएगा।इसी घुस की रकम को लेकर राजस्व कर्मचारी और किसान मे डिल हुई।किसान 51हजार रुपये देने को तैयार हो गये।इसके बाद किसान ने निगरानी विभाग से शिकायत कर दी।निगरानी विभाग सत्यापन कर वापस हो गई।इसके बाद किसान ने घुस की रकम देने का समय निर्धारित किया।सोमवार को किसान ने ज्योंही राजस्व कर्मचारी भोगेन्द्र झा को एक 51हजार रुपये दिया ,निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को घुस लेते गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पटना लेकर चली गई।बता दे कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को 51000/ एकावन हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं।