संशोधित खबर :

दरभंगा ब्रेकिंग /दरभंगा जिला से बड़ी खबर :

अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी ,अपराधी को लगी गोली ,डीएमसीएच मे चल रहा हैं इलाज।एक देशी कट्टा ,6खोखा ,एक मोटरसाइकिल समेत तीन मोबाईल बरामद।

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /सिंहवाड़ा

दरभंगा जिला से बड़ी खबर आ रही हैं।रविवार की देर  रात एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने अंधा -धूंन फायरिंग शुरू कर दी ,जवाबी फायरिंग मे चली गोली अपराधी को लग गई हैं।पुलिस ने उक्त अपराधी को हिरासत मे लेकर डीएमसीएच मे भर्ती करा दिया हैं जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

 

 

एसएसपी कार्यालय से जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह घटना दरभंगा जिला के कमतौल थाना इलाके के कर्जापट्टी गांव की हैं जहां  पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई हैं।बताया जा रहा हैं कि पुलिस पर पहले अपराधियो  ने गोली चलाई , जबाबी कारवाइ में पुलिस ने अपराधी पर फायरिंग की हैं।

एसएसपी कार्यालय के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी मब्बी -कमतौल एस एच 77पर लूटपाट के लिये इकत्रित हुये हैं।इसी सूचना के आलोक मे वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कमतौल थाना एवं टेक्निकल सेल की पुलिस सत्यापन करने कर्जा पट्टी गांव पहुंची ,पुलिस ने देखा कि दो मोटरसाइकिल पर सवार छः व्यक्ति मब्बी की और भाग रहा हैं ,पुलिस ने रुकने के लिये चेतावनी दी लेकिन इतने मे अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया  ,पुलिस ने भी चेतावनी देते हुये आत्म रक्षार्थ गोली चलायी और खदेड़कर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया।पकड़े गये बदमाश नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती किला घाट मुहल्ला निवासी अनिल साह के पुत्र शुभम साह को गोली लगी हैं जिसका इलाज डीएमसीएच मे चल रहा हैं।वहीं दूसरा बदमाश इसी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी  महेंद्र महतो के पुत्र अनिल कुमार एवं तीसरा बदमाश मधुबनी जिला के विश्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधेल गांव निवासी राम गुलाम पासवान के पुत्र आलोक पासवान हैं।एसएसपी कार्यालय के मुताबिक पुलिस ने छः खोखा ,तीन मोबाईल ,एक मोटरसाइकिल एवं एक देशी कट्टा बरामद किया हैं।इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हैं।