दरभंगा ब्रेकिंग /दरभंगा जिला से बड़ी खबर :

अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी ,अपराधी को लगी गोली ,डीएमसीएच मे चल रहा हैं इलाज।

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /सिंहवाड़ा 

दरभंगा जिला से बड़ी खबर आ रही हैं।रविवार की देर  रात एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने अंधा -धूंन फायरिंग शुरू कर दी ,जवाबी फायरिंग मे चली गोली अपराधी को लग गई हैं।पुलिस ने उक्त अपराधी को हिरासत मे लेकर डीएमसीएच मे भर्ती करा दिया हैं जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

यह घटना दरभंगा जिला के कमतौल थाना इलाके की हैं जहां  पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई हैं।बताया जा रहा हैं कि पुलिस पर पहले अपराधियो  ने गोली चलाई , जबाबी कारवाइ में पुलिस ने अपराधी पर की फायरिंग की हैं।

अपराधी की पहचान दरभंगा  जिला अंतर्गत नगर  थाना क्षेत्र के  शुभम साह के रूप मे हुई हैं।सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की हैं।

बताया जा रहा हैं कि 22जनवरी को सदर थाना क्षेत्र मे सीएसपी से लूट हुई थी ,इस मामले मे एक बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही थी।पुलिस को उक्त बदमाश ने शुभम साहू का नाम बताया था।उक्त बदमाश के निशानदेही पर पुलिस जब शुभम साह को पकड़ने पहुंची तों उसने गोली चलाना शुरू कर दिया।पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तों शुभम को गोली लग गई।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये उसे DMCH अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका  इलाज़ चल रहा हैं।पुलिस शुभम के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही हैं।