विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र मे चाकू के लगने से हुई मौत के मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,हत्या मे प्रयुक्त चाकू बरामद।
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्याकांड में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।कथित लेनदेन मे हुई चाकूबाजी के दौरान इलाज के क्रम मे एक युवक की मौत हो गई थी जिसे लेकर लोंगों ने बवाल काटा था।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।
घटना 24जनवरी 2025 की रात्रि करीव 23:30 बजे की हैं।विश्वविद्यालय थानान्तर्गत बाघ मोड़ स्थित आर०के० धर्मकॉटा के कर्मी संजय कुमार पे० राजू साह सा० रानीपुर बेला थाना सदर जिला दरभंगा को अपराधियों द्वारा चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसकी मृत्यु डी०एम०सी०एच० दरभंगा में ईलाज के लिये ले जाने के क्रम में हो गई।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
