ब्रेकिंग न्यूज  :

तीन सहयोगियों के साथ फर्जी एडीएम गिरफ्तार ,माही -मनीषा के डांस पर लगाने पहुंचे थे ठुमका ,लेकिन पहुंच गये जेल।रिसोर्ट के मालिक ने दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट ,नशे मे खुल गया सारा राज।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा ,संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला से बड़ी खबर हैं ,सोनकी थाना पुलिस ने धौंस जमाते एक फर्जी एडीएम को उसके तीन सहयोगियों साथ गिरफ्तार किया हैं हालांकि अन्य तीन सहयोगी स्कार्पियो के साथ फरार हो गया हैं। फरार साथी को भी पुलिस तलाश कर रही हैं। फर्जी एडीएम के पास से दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया हैं जिसकी कीमत दो ढाई लाख के करीब हैं।बताया जा रहा हैं फर्जी एडीएम खुद को समस्तीपुर जिले मे पदस्थापित होने की बात कह रहा था इस बाबत दालान रिसोर्ट के मालिक मृदुल कुमार शुक्ला ने थाना मे आवेदन देकर फर्जी एडीएम भेरौपट्टी गांव निवासी बिनोद कुमार के पुत्र डॉ॰अभिनव कुमार एवं सहयोगियों मे अल्लपट्टी स्थित इंदिरा कालोनी मुहल्ला के कौशल कुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार ,अल्लपट्टी मुहल्ला के ही वार्ड 17निवासी अशोक चौधरी के पुत्र मोनू कुमार ,कांटी थाना सदर के अमरेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र राजमुखी कुमार का नाम शामिल हैं जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।वहीं भागने वालों मे सोनकी थाना के कपछाहीं गांव निवासी बबलू यादव के पुत्र राहुल कुमार ,अजीत यादव एवं ड्राईवर का नाम शामिल हैं।

दालान रिसोर्ट के मालिक मृदुल कुमार शुक्ला द्वारा दर्ज कराये प्राथमिकी मे कहा गया हैं कि उनके रिसोर्ट मे सांस्कृतिक कार्यक्रम था ,इस दौरान रिसोर्ट के कर्मी के मोबाईल पर फोन आया कि इस प्रोग्राम को देखने समस्तीपुर जिला के एडीएम साहब आ रहें हैं ,प्रोग्राम के दौरान वीआइपी ट्रीटमेंट होना चाहिए।फर्जी एडीएम के दो सहयोगी इस दौरान रिसोर्ट के कर्मी के मोबाईल पर फोन किया और स्पेशल ट्रीटमेंट की बात कहा।प्राथमिकी के मुताबिक एक स्कार्पियो पर सवार करीब सात लोग दालान रिसोर्ट पहुंचे।जिस हॉल मे माही मनीषा का डांस प्रोग्राम चल रहा था उस हॉल मे स्पेशल ट्रीटमेंट मे फर्जी एडीएम और उनके सहयोगी को बैठाया गया।इस दौरान परिचय पात्र होटल रिसोर्ट मालिक डॉ॰शुक्ला के साथ सभी का हुआ।बातचीत के क्रम मे डॉ॰ शुक्ला को लगा कि सभी नशे मे हैं।डॉ॰ शुक्ला ने इस बाबत जानकारी ली कि समस्तीपुर मे डॉ॰ अभिनव नामक कोई एडीएम हैं ?पता चला इस नाम का कोई एडीएम नहीं हैं।इसी बीच डॉ॰ शुक्ला ने पुलिस को फोन कर दिया।

 

साथ ही डॉ॰ शुक्ला ने फर्जी एडीएम से परिचय पत्र मांगा तों वह देने से इंकार कर दिया ,इस बात को लेकर फर्जी एडीएम मारपीट पर उतारू हो गया।रिसोर्ट के कर्मियों ने सभी की घेरा बंदी की इस दौरान स्कार्पियो चालक समेत तीन फरार हो गये।सोनकी थानाध्यक्ष वसंत कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर फर्जी एडीएम सहित तीन अन्य साथियों को पकड़कर पूछताछ की तों सारा मामला सामने आ गया।इसे लेकर थानाध्यक्ष ने रिसोर्ट मालिक डॉ॰ शुक्ला के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये चारों युवक को न्यायिक हिरासत मे भेंज दिया।

इधर पुलिस सूत्रों का कहना हैं कि उक्त फर्जी एडीएम के कई कारनामे हैं ,कई लड़कियों से प्रेम प्रसंग भी हैं इसके अलावे भी पुलिस के समक्ष कई बातें सामने आयी हैं । थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हैं। फर्जी एडीएम की गिरफ्तारी दरअसल दालान रिसोर्ट से हुई हैं।

सूत्रों का यह भी कहना हैं कि फर्जी एडीएम ने थानाध्यक्ष को डीएसपी का धौंस दिखाते हुये कहा कि आपको स्कॉट कराना हैं आपके डीएसपी को बोल दिया गया हैं वह मेरा बेचमेट हैं।
अल्लपट्टी मुहल्ला के कौशल किशोर यादव के पुत्र दीपक कुमार ने बताया फेसबुक पर मेरी दोस्ती हुई थी। दालान रिसोर्ट मे माही मनीषा नामक नर्तकी का प्रोग्राम था जिसे देखने के लिये फर्जी एडीएम ने कहा। माही +मनीषा का प्रोग्राम देखने आयें थे लेकिन रिसोर्ट पहुंचते ही फर्जी एडीएम इस तरह हाय तौबा मचाने लगे कि सभी को शक हो गया और फर्जी एडीएम के साथ अन्य लोग गिरफ्तार हो गये।दीपक ने कहा कि इससे पूर्व हम जानते तक नहीं थे ,फेसबुक से हुई दोस्ती का नतीजा हैं कि उसे भी जेल जाना पर रहा हैं।अन्य पकड़े गये युवक भी कमोवेश यही बात बताते नजर आयें।